जमाना
लिपटकर रह गए,इस कदर साख पत्तों में'
उनका जमीं को छुकर,फिर' जाना न रहा।
मेरी बेबसी का आलम यह हैं,बेअदब इश्क़'
तब हुआ जब,मोहब्बत का जमाना न रहा।
हमारी चाहतों से जो यहाँ,गुलजार रहता था;
वो मुंतजीर,वो मंजिल,वो आशियाना न रहा।
बहुत बातें होती थी,कभी सिर्फ़ निग़ाहों से;
महबूब मेरा पहले जैसा,यहाँ शयाना न रहा।
यूँ हुस्न की महफिल,सजती थी मेरे लिए भी'
तेरे चक्कर में'इस दिल का,ठिकाना ना रहा।
इस कदर सिमट गई,यहाँ मोबाइल में दुनिया;
के महबूब से मिलने का, कोई बहाना ना रहा।
उलझकर रह गए जज्बात,इस तरह दिल में,
तु अपना भी ना रहा,और बेगाना भी न रहा।
तुमसे पहले इतनी बुरी,नहीं थी मेरी दुनिया;
तुमसे होकर गुजरा तो'हँसी नजराना न रहा।
बहुत दर्द उभरा हैं,गीतों मे'तुमसे अलग होकर;
जो संग गाते थे गीत-गजल,वो तराना न रहा।
क्या करते'दिल की राह में,यूँ भला क़ुर्बान होते;
क़सक रही, मेरे मुताबिक़'मेरा दीवाना न रहा।
अक्सर तपता हैं वही यहाँ,जो सोना होता हैं,
अब दिल में उतरकर दिल को,आजमाना न रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें