आसार


मैंने माना मेरा दिल बीमार है,बीमार ही रहेगा।
पलट के देख लोगी तो'तेरा आभार भी रहेगा।

मैंने माना मेरा दिल बीमार है,बीमार ही रहेगा।
पलट के देख लोगी तो'तेरा आभार भी रहेगा।।

यूँ बार-बार खुद को,तु भूलने की ज़िद न कर;
तेरे साथ ही,मेरी मोहब्बत का आसार भी रहेगा।

मेेरे साथ गुजरे लम्हों का,सनम हिसाब न कर।
तेरी यादों से ही दिल,हमेशा गुलज़ार भी रहेगा।

मुझे छोड़कर बेशक,यहाँ तु अपना घर बसा ले।
मग़र नए रिश्तों के संग, पुराना प्यार भी रहेगा।

ख़ुदा ने तेरे नसीब में,लिख दिया है अशोककुमार।
तो मेरी बात भी सुनले,ये अक्षयकुमार भी रहेगा।

तेरे पति और बच्चों की,अब मै फ़िक्र नही करता।
तेरे जिश्म और रूह पर,मेरा अधिकार भी रहेगा।

दे देना सारी उम्र भलें उनको,मैं फिर भी तेरा हुँ;
मेरे लिए काफ़ी यहाँ,तेरा चंद इतवार भी रहेगा।

ना मिलेगा सागर,तुमको अपने हजार रिश्तों में।
मेरी कमी खलेगी,भलें रिश्तों का अंबार भी रहेगा।

हर मोड़ पर मेरा दिल,यूँ सनम फिसलता नही है।
मेरी नजर को सनम,ताउम्र तेरा इंतजार भी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान