याद
जिंदगी करेगी,ये मौत से फ़रियाद।
मेरी याद आएगी,मेरे जाने के बाद।।
होगा ये समाँ, होंगे सारे नजारे।
ना होंगे हम सिर्फ़, होंगे ये सितारे।
फिर भी तुम्हें मेरी,याद सताएगी।
चैन होगा तुझे पर नींद नही आएगी।
भूल के न भूल पाओगे,मेरा तुम साथ।
मेरी याद आएगी,मेरे जाने के बाद।।
ये दौलत ये शोहरत,पलभर का साथ है।
यहाँ वही तेरे अपने है,जो तेरे साथ हैं।
हमें ठुकरा के तुम,चैन कहाँ पाओगे।
हमसे दूर रहकर भी,हमे याद आओ।
ये शोहरत ये दौलत सब,हो जाएगी बर्बाद।
मेरी याद आएगी,मेरे जाने के बाद।।
ज़िन्दगी का क्या,ये ख़ुदा कि अमानत हैं।
खोने कि मजबूरी,बहुत पाने कि चाहत है।
समझ के भी कोई इसे, समझ न पाए।
क्या पता हवा का कब रुख बदल जाए।
समझ सको तो समझ लो,तुम मेरे जज्बात।
मेरी याद आएगी, मेरे जाने के बाद।।
ज़िन्दगी का क्या,ये ख़ुदा कि अमानत हैं।
खोने कि मजबूरी,बहुत पाने कि चाहत है।
समझ के भी कोई इसे, समझ न पाए।
क्या पता हवा का कब रुख बदल जाए।
समझ सको तो समझ लो,तुम मेरे जज्बात।
मेरी याद आएगी, मेरे जाने के बाद।।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें