बेटा

कपड़े फ़टे हैं पापा के,बेटे को campus शूज़ हैं।
आँखों पे है रेबेन का चश्मा,भले बाप की पैंट लूज़ हैं।
पैरों में ठेले हैं पर गए,फिर भी परहेज़ हैं टेम्पू भाड़े से।
बेटा बख्शीश दे आता हैं, इक ठुमके पे हजारों में।
साइकिल चलती ऐसे पापा की,जैसे चक्कों का एहसान हैं।
बीयर और मुर्गा का चलना, बेटे की पार्टी की शान हैं।
पापा खाए सादी रोटी,बेटा बर्गर का शौक़ीन हैं।
पापा के पैसे पर,घर में मची लूट हाय क्या सीन हैं।
पापा है स्कूटर veshpa,बेटा cbz xtream हैं।
पापा के पैसे पे बनाता,रोज़ बिजनेस के नए थीम हैं।
पापा पूछे कंप्यूटर तो कहता,लैपटॉप का जमाना हैं।
मम्मी कहती दूध पिले बेटा,तुझे जीम क्लास भी जाना हैं।।
जिम क्लास क्या होता हैं,श्रीमती ज़रा हमको समझाओ।
कोर्स अभी तक पिछड़ा हैं,क्यूँ पैसे देकर हड्डी तुरवाओ।



    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान