हुकूमत
जिसकी हुकमत,उनकी हैं अख़बार की बातें।
मज़रूम किसको सुनाएगा, सरकार की बातें।
सियासत से कमीशन का,फ़रमान हैं आया।
दरोग़ा जी ने भी,अपना पूरा ज़ोर हैं लगाया।
बकरी चोरी का गलियों में किस्सा हुआ हैं।
बैंक चोरी में दरोगा जी का,हिस्सा हुआ हैं।
विधायक को मिला,हैं ये चर्चे-बाजार की बातें।
मज़रूम किसको सुनाएगा,सरकार की बातें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें