ईमान
हम बंदर हैं इस खेल के,सिर्फ वक़्त ही मदारी हैं।
कोई नाच रहा हैं शौक़ से,किसी पे ज़िम्मेदारी हैं।
ए हुजूम में झंडे उठानें वाले,ज़रा गौर से सुनों;
मैं आज कुचला गया हुँ,तो'कल तेरी भी बारी हैं।
भाई की झूठी वसीयत,अब तलक थामें हुए हो;
अब क्या तुम बताओगे,यहाँ क्या मक्कारी हैं।
जाकर झूठ को कह दों,अपना दम लगाकर देखें;
नुकसान लाख हो,सच मे'देनी हमें हिस्सेदारी हैं।
पैसा जरूरतों तक हो,हुनर की क़ीमतें समझों;
अगर हो जाए ईमान पे भारी तो'इक बीमारी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें