जरूरी था क्या

ये पूछकर,हमकों बतलाना जरूरी था क्या।

तुझें न आना था,तो'आना जरूरी था क्या।


जो थी उम्र की गलतियाँ,वो तो होनी ही थी;

हर बात पर हमें समझाना, जरूरी था क्या।


इसमें हर्ज़ ही क्या,अगर कोई दिल से ही सोंचें;

दिमाग़ तेरा हर बात में लगाना,जरूरी था क्या।


इक ही अदा से मिलतें,तो'हमदम अच्छा था;

ज़ख्म देकर फिर सहलाना,जरूरी था क्या।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान