बचना
चाँदनी रात हो,और चाँद के ही दीदार से बचना।
वो बच रहें थे बहुत प्यार से,मेरे प्यार से बचना।
ऐ हवा हौसला है,तो'जाकर घर जला अमीरों का;
तकलीफ़ न आए,हिदायत है मेरे यार से बचना।
इरादा बदला हैं,अभी कमज़ोर नहीं हुए हैं हम;
क़यामत होगी लड़ गए,तो'मेरी तक़रार से बचना।
भरोसा करके,तुमपर'कोई ख़ुद को निढाल दें,तो'
ग़र साथ दें न सकों,तो'खबरें-इश्तेहार से बचना।
परखना कोई यहाँ,दोस्त'मेरे महबूब से सीखें;
क़ीमतें भी चाहती हैं,कहती है बाज़ार से बचना।
तेरे ताल्लुक़ के बाद,मेरा कोई ताल्लुक़ नहीं बचेगा;
इस तरह हमें चाहना,के हर दर्रे-दीवार से बचना।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें