पीतल
अपने प्रेम की ठंडी से,सनम'तुझकों शीतल कर दूँगा।
सोने को भी ये डर हैं,के मैं उसको पीतल कर दूँगा।
प्रपंचों की इस दुनीयाँ में,ग़र तुमको गंगा होना हैं;
तो'मैं अश्रुजल से धोकर,तुमकों निर्मल कर दूँगा।
जिनको भी ये खुशफ़हमी हैं,के तुम मेरे अब रहें नहीं;
दिल को जब दिखाऊंगा,तो'सबको पागल कर दूँगा।
नङ्गी है तहज़ीब जहाँ की,तुम्हीं बताओ गंदा क्या हैं;
जिश्मों की इस संधी में ना,मैं मन को ओझल कर दूँगा।
माना मैं हुँ बूंद सही,यहाँ मेरा कोई वजूद नहीं;
तुमसें जब मैं जुड़ जाऊँगा,तो'तुमकों बादल कर दूँगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें