इख्तियार
अब तो"धोखे पर भी,इख्तियार कर लेता हूं।
तेरे बाद मैं,पत्थर से भी प्यार कर लेता हूं।
इतना तो सिखाया हैं, मुझें तेरी मोहब्बत ने;
रोज उजरता हुं,और नजरें चार कर लेता हूं।
मलाल किसी बात का, मुझें अब रहता नही;
दिल से खेलता हूं,दिल का व्यापार कर लेता हूं।
जमानें के हिसाब से, ढल गया हुं शायद;
अब रिश्तों में,मैं पीठ पर भी वार कर लेता हूं।
और गिरकर उठने का,जबसे हैं भरोसा आया;
लोगों को गिराकर मैं, मज़ा यार कर लेता हूं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें