बाजार

 चंद खोटें सिक्के क्या जो बाज़ार में आ गए हैं।

सुना हैं की वो भी,अब इश्तहार में आ गए हैं।


और वो अपनी कीमत, हमें कुछ ऐसे बताता हैं;,

लगता हैं दो कौड़ी के लोग,व्यापार में आ गए हैं।


इक कंचन सी काया,जुल्फें भी संवारी गई थी;

हमनें तारीफ़ की,तो"कहा की प्यार में आ गए हैं।


इक उम्र तक जिन्होंने,हिराकत से देखा हैं हमें;

हैसियत क्या बदलीं,वो भी सरोकार में आ गए हैं।


जितनेंं लुच्चें थे,अब बाजार में दिखतें ही नहीं;

जो चुनाव आया था,सभी सरकार में आ गए हैं।


कल तक दिलों जां थे जो,अब नज़र मिलातें नहीं,

साहेब बन गए हैं,जबसे वो कार में आ गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान