खफा
इत्ती बात पर भी,बता"कोई क्यूं खफा होगा।
मुझे भरोसा हैं,तू ही मेरे जख्म का दवा होगा।
कोई रूह तक पहुंचें,मोहब्बत ऐसी होनी चाहिए;
वर्ना यूं दिल लगानें से अच्छा,होना जुदा होगा।
जो तेरे मनमाफिक हो,तुम वही रिश्ता बचाना;
मुझे मंजूर होगा, यहां जो भी तेरा फैसला होगा।
और मैं कोई उम्मीद लिए,अब जीता ही नहीं हुं;
तू गर न हुआ मेरा,तो फिर"ना ही मेरा खुदा होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें