गुमसुम
कलेजा मुंह तलक आ जाएगा,जो गुमसुम नज़र आओगी।
मेरी शायरियाें को गौर से पढ़ना, इसमें तुम नजर आओगी।
यूं तो कयामत लगती हो तुम,सर से लेकर पांव तक;मगर"
आंखों में गर काजल लगा लों,तो"बहुत मासूम नज़र आओगी।
कोई बयां करें तुम्हें शब्दों में,यकीनन ग़ज़ल बन जाओगी;
बेसुरा भी जो तुम्हें गुनगुनाना बैठें,तो"तरन्नुम नज़र आओगी।
माथें पे बिंदी,कानों में झुमका,जो मांग में सिंदूर हो मेरा;
जमाना रश्क करेगा,देखकर"जो तेरी तबस्सूम नजर आओगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें