खिरकियाँ
दरवाजें के नसीब में कहां,खिरकियां होती हैं।
दिल में दिमाग वाली,अक्सर लड़कियां होती हैं।
वक्त के साथ यहां,क्या_क्या नहीं बदलें हैं ;
अब तो झूठी मोहब्बत,झूठी हिचकियां होती हैं।
और नए उम्र के बच्चों की,क्या शिकायत करें हम;
अब इस दौड़ के बुजुर्गों में भी,बहुत खामियाँ होती हैं।
माना महफूज़ रखनें के लायक,मेरा दिल नहीं हैं;
मगर नज़र से वो भी उतरती हैं,जो रोशनियां होती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें