मर्यादा

 जो ही हैं कम ही हैं,कलयुग में ज्यादा क्या हैं।

लोग राम को बतलाएंगे,यहाँ होती मर्यादा क्या हैं।


कृष्ण भी होंगे ऐसे,के गोपियां जान बचाएंगी;

मुन्नी शीला के दौड़ में,न पूछो"होना राधा क्या हैं।


रावण सीता मिलकर दोनों,लक्ष्मण पे बाण चलाएंगे।

और चीरहरण के खातिर,कितने द्रौपदी ललचायेंगे।

दुशासन की इज्जत होगी,चीरहरण में बाधा क्या हैं।

लोग राम को बतलाएंगे,यहाँ होती मर्यादा क्या हैं।


अब न किसी मूरत को,यहाँ"मीरा पति बनाएगी।

और हर पत्नी अपने पति की,नित्य दुर्गति बनाएगी।

सब लेकर पूछेगी पत्नी,आंखिर आपने साधा क्या हैं।

लोग राम को बतलाएंगे,यहाँ होती मर्यादा क्या हैं।


पल्सर,पिज़ा,बर्गर ही,प्रेम का प्रतिफल निकलेगा।

और ओयो में जाकर,प्रेम का अंतिम हल निकलेगा।

तजुर्बे पर हावी होगी,के ब्वॉयफ्रेंड का इरादा क्या हैं।

लोग राम को बतलाएंगे,यहाँ होती मर्यादा क्या हैं।


यक़ीनन call फ्री होगी,लोग चैटिंग से रिश्ते ढूंढेंगे।

बच्चे फूहड़ नाच करेंगे,और मां बाप खुशी से झूमेंगे।

पहनावे से न पहचाने जायेंगे,के नर मादा क्या हैं।

लोग राम को बतलाएंगे, यहाँ होती मर्यादा क्या हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान