बेमिशाल
बेइंतहा आया होगा,,बेमिसाल आया होगा।
हिचकियां आई है,उसे मेरा ख़्याल आया होगा।
और जानवर से भी,मोहब्बत हो जाती हैं;
उसे भी,तो"बिछड़ने का मलाल आया होगा।
कल बीमार बुढ़िया को,मुस्कुराते देखा था;
यक़ीनन घर उसके,उसका लाल आया होगा।
माना तू खूबसूरत हैं, मग़र"पर्दे में रहा कर;
हुस्न पर्दे में हो,तभी"चांद पे सवाल आया होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें