रिल बनाने वाली लड़की।

 शब्दों के धागे से जुड़कर,फ़िल बनाने वाली लड़की।

याद बहुत आती हैं मुझको,वो रिल बनाने वाली लड़की।


छोटे से दिल को कुनबा,तहसील बनाने वाली लड़की।

याद बहुत आती हैं मुझको,वो रिल बनाने वाली लड़की।


आटे के लोइयें से अक्सर,वो दिल बनाने वाली लड़की।

याद बहुत आती हैं मुझको,वो रिल बनाने वाली लड़की।


बालों को भींगाकर अपने,झील बनाने वाली लड़की।

याद बहुत आती हैं मुझको,वो रिल बनाने वाली लड़की।


अपने हुस्न से,सागर को"साहिल बनाने वाली लड़की।

याद बहुत आती हैं मुझको,वो रिल बनाने वाली लड़की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान