खुशनसीब
वो जिनके भी,यहां रक़ीब होंगे।
यक़ीनन वो लोग, खुशनसीब होंगे।
चांद,सूरज उनके,कदमों में होगा;
सनम जो भी तेरे,दिल के क़रीब होंगे।
कुछ और हासिल की जरूरत नहीं;
तेरे होने से,अमीर होंगे या गरीब होंगे।
जो तेरे होकर,तेरी रहमत से चूक गए;
वो भी लोग यहां,बड़े अज़ीब होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें