व्यापार

 किसी भी दर्द के,व्यापार में नहीं आना हैं।

मुझे किसी तरह,बाजार में नहीं आना हैं।


कोई चाहें ऐसे की,फिर"कोई शिकायत न रहें;

वर्ना मुझें किसी के,प्यार में नहीं आना हैं।


सिर्फ तुम भी सनम,मेरा इलाज़ हो सकते थे;

तेरे बग़ैर,शोहरतें-इश्तेहार में,नहीं आना हैं।


उनका कुत्ता भी बीमार पड़े,तो"खबर बनती हैं;

हम मर भी जाए,तो"अख़बार में नहीं आना हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान