बुनियाद
यकीं मान मैं दिल की बुनियाद हिला देता।
तू मुझको भी,तो"काश महफ़िल में बुला लेता।
या तो तेरी उम्रभर के लिए दोस्त हो ही जाती;
या तो मैं वहां सबकी, आँखों को रुला देता।
चल हट बहुत हुआ,अब कितनी मिन्नत करेगा;
इससे अच्छा मर जाता,या उसको भुला देता।
दुनिया नाचीज़ इस दिल को,कब समझी हैं;
गर तू उसके मज़े लेता,तो"अच्छा सिला देता।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें