उम्र

 उम्र जिस पायदान पे, मुझें आंखें दिखा रहा हैं।

इस दौड़ में भी"इक शख़्स,दिल को लुभा रहा हैं।


सिख चुके थे हम,दुनिया की हर चालाकियां साहेब;

बड़ी बेबाकी से अनाड़ी,मुझें तब दिलवर बता रहा हैं।


मेरे तजुर्बे को आकर जैसे,यूं ख़ाक कर रहा कोई;

जैसें दिल को लग रहा हैं  फिर"बच्चा बना रहा हैं।


ए आदमी तेरी भला,दुनिया में"विसात ही क्या हैं;

ये इश्क़ हैं,इसके आगे ख़ुदा भी" बौना रहा हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मरहम

सौभाग्य

उन्वान