रंग
शोहरत आया,पैसा आया,मगर उम्र ढल चुकी थी।
मोहब्बत तब समझ आई,जब रंग बदल चुकी थी।
और जिस शाख पे,मन्नत के धागे बांधे थे कभी मैनें;
वो पेड़ गिर गया था,अब वो शाख जल चुकी थी।
वो लड़की जो मेरे लिए,जान देने की बात करती थी;
घर की बातों में आ गई थी,ग़ैर के साथ चल चुकी थी।
इक मेरे दोस्त ही थे,फिर मिले उसी ही तरह जैसे थे;
बाकी दुनिया का क्या कहूं,बिल्कुल बदल चुकी थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें